5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
विद्यार्थियों ने फैशन शो में बिखेरे जलवे
Play video

विद्यार्थियों ने फैशन शो में बिखेरे जलवे

एसआरके कॉलेज में सांस्कृतिक समारोह
Google source verification

राजसमंद. सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय सद्भावना, सांस्कृतिक समारोह का मंगलवार को फैशन शो के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षयता प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार पूर्बिया ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई वर्गों में फैशन शो व लघुनाटिकाओं का आयोजन किया। निर्णायक डॉ संतोष भंडारी, मीनाक्षी बोहरा, ऊषा शर्मा थे। मुख्य छात्र परामर्शदाता निर्मला मीणा ने बताया कि छात्रा वर्ग फैशन शो में प्रथम खुशबू पालीवाल, द्वितीय सलोनी बागवान रही। छात्र वर्ग फैशन शो में प्रथम पार्थ शर्मा, द्वितीय राहुल जोशी रहे। लघुनाटिका प्रतियोगिता में प्रथम श्रवण वैष्णव और समूह में, द्वितीय स्थान विनोद लोहार समूह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति सचिव निशांत श्रीमाली, विद्यार्थी नीलेश पालीवाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक शकुंतला शर्मा, डॉ शिप्रा भारद्वाज, डॉ प्रेमलता विकल, छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर, क्रीड़ा सचिव जयेश जोशी सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।