4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद में ओपन जेल में परिवार सहित रहेंगे बंदी, दो बंदियों को प्रवेश

35 लाख में बनी ओपन जेल, हर क्वार्टर में एक कमरा, किचन व लेटबाथ की अलग सुविधा
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद में ओपन जेल में परिवार सहित रहेंगे बंदी, दो बंदियों को प्रवेश

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

संगीन अपराध के सजायाप्ता बंदी अब राजसमंद में भी परिवार सहित रह सकेंगे और दिन में नौकरी-व्यवसाय कर सकेंगे। इसके लिए 35 लाख की लागत से ओपन जेल का निर्माण किया, जहां हर क्वार्टर में एक कमरा, रसोई व लेट-बाथ की अलग सुविधा है। ओपन जेल की शुरुआत होने के साथ ही दो बंदियों को प्रवेश दिया गया है, जो सुबह उपस्थिति देकर मजदूरी के लिए चले जाते हैं, तो शाम को वापस हाजरी देकर ओपन जेल में प्रवेश ले रहे हैं।
जिला कारागृह परिसर में अलग से ओपन जेल का निर्माण कराया गया, जिसमें पांच बंदियों के परिवार सहित रहने के लिए पांच क्वार्टर बनाए गए हैं। जेल प्रशासन द्वारा उदयपुर में हत्या के मामले में सजायाप्ता दो बंदियों को राजसमंद की ओपन जेल में गत 16 अपे्रल को प्रवेश दिया गया है। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सरीखे जघन्य अपराध में बंदियों की 70 से 75 प्रतिशत तक सजा पूरी होने एवं उनका आचार-व्यवहार अच्छा होने पर ओपन जेल में प्रवेश दिया जाता है। सजायाप्ता बंदियों का पूरा रिकॉर्ड देखने के बाद जेल मुख्यालय द्वारा ही ओपन जेल में प्रवेश के लिए चयन किया जाता है। पहले बंदियों को अन्य जिलों की ओपन जेल में रखा जाता है, जहां रोजाना उनकी उपस्थिति व आचरण अच्छा होने पर उनके पैतृक जिले की ओपन जेल में भी स्थानान्तरण किया जा सकता है।

वापस नहीं आए तो थाने में एफआईआर
जिला कारागृह से अनुमति लेकर सुबह रोजगार के लिए जाने वाले बंदी शाम को तय समय पर उपस्थिति नहीं देंगे, तो जेल प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध पास के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उचित कारण के अभाव में ओपन जेल का आवास निरस्त भी किया जा सकता है।

खाने-पीने का प्रबंध खुद पर
ओपन जेल में एक कमरा, एक रसोई, शौचाललय व स्नानघर में बिजली-पानी की सुविधा है। पंखे भी लगे हुए हैं। रसोई के संसाधन, रहने के लिए बिस्तर, कपड़े से लेकर खाने-पीने का प्रबंध बंदी को ही करना होता है। क्योंकि बंदी प्रतिदिन मजदूरी, नौकरी करके कमाने लग जाता है, जिससे खाने-पीने व अन्य सुविधाओं का खर्च उन्हीं के ऊपर है।

शुरू हो गई ओपन जेल
राजसमंद में ओपन जेल शुरू हो गई है, जहां दो बंदियों को प्रवेश भी दिया जा चुका है। सजायाप्ता बंदियों को ओपन जेल में प्रवेश जेल मुख्यालय से ही उनके आचरण के आधार पर दिया जाता है। जो प्रतिदिन सुबह हाजरी देकर मजदूरी करने चले जाते हैं और शाम को उपस्थिति देकर वापस ओपन जेल के क्वार्टर में परिवार सहित भी रह सकते हैं।
मनोहरसिंह, जेलर जिला कारागृह राजसमंद

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग