5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTOS : सुबह से बंद रहे बाजार : पान-गुटखा, मेडिकल- पेट्रोल पम्प भी बंद, हाइवे बंद कर प्रदर्शन

सामान्य सामाजिक संगठनों के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद रखे प्रतिष्ठान, निजी स्कूल, बैंक
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन सालमपुरा के पास भीलवाड़ा हाइवे पर कुछ लोगों ने टायर व लकडिय़ा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी गोविंदसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश करते हुए हटाया। साथ ही आवागमन बहाल किया।

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

काला कानून को लेकर नारेबाजी सामान्य वर्ग के सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की। आरोप है कि एससी- एसटी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश सही है, जिसे ही लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं करके सरकार द्वारा नया कानून बनाया जा रहा है, जो जन विरोधी है। इससे देश का समाज बंटेगा और विध्वंस फैलेगा। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार काला कानून वापस लो... के नारे लगाए। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर राजनगर व कांकरोली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस गश्त करती रही।

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद शहर किनारे बंद दुकानें एवं सडक़ से गुजरते वाहन। ग्रामीण क्षेत्र के बाजार भी बंद राजसमंद शहर के साथ नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ शहरी क्षेत्र के अलावा चारभुजा, केलवाड़ा, खमनोर, देलवाड़ा, रेलमगरा, कुंवारिया, लावासरदारगढ़, लसानी, ताल, बरार, भीम कस्बे व गांवों के बाजार भी सुबह से बंद रहे। सभी जगह अतिरिक्त पुलिस बल सुबह से तैनात रहा और दोपहर तक शांति व्यवस्था कायम ही।

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

कांकरोली के नया बाजार में पसरा सन्नाटा।

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

हाइवे पर लग गया जाम कांकरोली- भीलवाड़ा राजमार्ग पर सालमपुरा के पास टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन के चलते हाइवे पर कुछ देर जाम लग गया। कांकरोली थाना प्रभारी की समझाइश के बाद लोग हटे और आवागमन बहाल हुआ।

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

सरकारी स्कूलों से लौट आए छात्र राउमावि राजनगर, राउमावि धोइंदा सहित कुछ अन्य सरकारी विद्यालयों में भी कई छात्र पढऩे ही नहीं गए, जबकि कुछ हाजरी भरवाने के बाद वापस घर लौट आए। इसके लिए सामान्य वर्ग के सामाजिक संगठनों के आह्वान पर छात्र छात्राएं भी स्वेच्छा से समर्थन में उतरे है।