4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों की कमी पर छात्राओं का प्रदर्शन

राबाउमावि कुंवारिया की बालिकाओं ने निकाली रैली, सड़क पर बैठकर जताया रोष
2 min read
Google source verification
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,

शिक्षकों की कमी पर छात्राओं का प्रदर्शन

कुंवारिया. कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में विगत काफी समय से शिक्षिकाओं की कमी से अध्ययन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए कस्बे में रैली निकाली तथा नीलकंठ चौराहा पर सड़क पर बैठकर रोष जताया। बालिका विद्यालय में संस्था प्रधान व शिक्षिकाओं सहित 23 कर्मचारियों के पद सृजित हैं, परंतु वर्तमान में संस्था प्रधान सहित 14 पद रिक्त हैं। इसको लेकर कई बार विभाग के साथ ही प्रशासन के स्तर पर जनप्रतिनिधियों से श्किायत के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बालिकाओं ने अपने भविष्य की चिंता को लेकर बुधवार को विद्यालय से बाहर निकल प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे कस्बे में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विद्यालय की समस्या से आमजन को अवगत कराया। बालिकाओं ने नीलकंठ महादेव चौराहा पर सड़क पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन की सूचना पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पंकज सालवी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, कुंवारिया सरपंच दौलतसिंह शक्तावत, प्रवीण पीपाड़ा, अधिवक्ता महेश सेन, सलीम खान, रतनलाल, सुरेश सोनी, पूर्व सरपंच यशोदा देवी पोरवाल मौके पर पहुंचे। इन्होंने समझाईश कर बालिकाओं को सड़क से उठाया। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बालिका विद्यालय पहुंचकर बालिकाओं से विस्तार से चर्चा की। साथ ही सात दिन में बालिकाओं की शिक्षण कार्य से जुड़ी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद बालिकाओं ने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया। इसके बाद विद्यालय में अध्ययन कार्य शुरू हो गया।

कठिन विषयों के पद रिक्त
विद्यालय में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान सहित अन्य विषयों की शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं।

पत्रिका ने भी उठाया था मुद्दा
बालिका विद्यालय में स्टाफ की कमी के कारण अध्ययन प्रभावित होने के मामले को राजस्थान पत्रिका ने भी गंभीरता से लेते हुए गत 8 जुलाई 2018 को 22 में से 11 पद रिक्त, तो कैसे होगा बालिकाओं का भविष्य उज्जवल, शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

स्कूल रास्ते में कीचड़ पर ग्रामीणों में रोष
केलवा. कस्बे में कचोलिया बस्ती स्थित राप्रावि के बाहर कीचड़ के कारण विद्यार्थियों को आवगमन में होने वाली दिक्कत को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने दो घण्टे रास्ते पर प्रदर्शन किया। खनन क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते विद्यालय के बाहर कीचड़ में खड़े होकर ग्रामीणों ने प्रशासन व पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाया कि दो माह पूर्व ही करीब सवा लाख रुपए की लागत से रास्ते के निर्माण को आश्वस्त किया था। लेकिन, मौके पर थोड़ा-बहुत ग्रेवल का कार्य कर काम को समाप्त कर दिया गया। इससे ग्रामीणों को कीचड़ के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर गांव की चन्द्री बाई, राजी बाई, ऐजीबाई, रामु बाई, कमली बाई, कंकू बाई, कमली बाई, दौली बाई, मनोहरी बाई, हगामी बाई, चुन्नीलाल गमेती, बाबूलाल गमेती, सोहनलाल, दलाराम गमेती, ख्यालीलाल गमेती ने इस मामले में जांच की मांग की। साथ ही रास्ते को तत्काल सुधारने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग