4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : बाड़े में पेड़ से फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या, फैली सनसनी

खमनोर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

VIDEO : बाड़े में पेड़ से फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या, फैली सनसनी

राजसमंद. खमनोर थाना क्षेत्र में खेड़ी में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात में घर के पीछे बाड़े में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव फंदे पर लटका देख गांव में सनसनी फैल गई। बाद में शव को खमनोर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस के अनुसार खेड़ी रमेश (20) दौलतराम माली ने पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ से लटका शव दिखाई देने पर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। बाद में खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से नीचे उतरवाया। फिर शव को खमनोर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। बताया कि रमेश महाराष्ट्र के वापी में नौकरी करता था और एक माह से घर पर ही रह रहा था। वह शांत व कम बोलने के स्वभाव का युवक था। एकाएक आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण है, इसको लेकर परिजनों के साथ पुलिस भी असमंजस में है। हालांकि पुलिस ने समग्र पहलुओं से उसकी जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग