5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्डवेयर दुकान में पीछे से घुसे बदमाश लाखों के उपकरणों के साथ सीसीटीवी रिकॉर्ड भी ले गए

राजसमंद के धोइंदा रोड पर हार्डवेयर दुकान में वारदात
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Crime News rajsamand,

हार्डवेयर दुकान में पीछे से घुसे बदमाश लाखों के उपकरणों के साथ सीसीटीवी रिकॉर्ड भी ले गए

राजसमंद. शहर के धोइंदा रोड पर मंगलवार रात हार्डवेयर की दुकान के पीछे लोहे का गेट तोडक़र घुसे बदमाश लाखों रुपए का हार्डवेयर का सामान चुरा ले गए। शातिर बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर भी उठा ले गए। सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के संदिग्धों से पूछताछ की, मगर देर रात तक भी आरोपितों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार अभिनंदन एंटरप्राइजेज नामक दुकान में पीछे की तरफ से बदमाश घुसे। दरवाजा तोडऩे के बाद अलमारियों में रखे नल, लोहे व प्लास्टिक के पाइप, दरवाजे सहित अन्य तांबा, पीतल व लोहे के कई संसाधन कागज के कर्टन से बाहर निकाल कर ले गए। सभी नल व संसाधनों के खाली कागज दुकान में ही फेंक कर चले गए। दुकान व गोदाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसका रिकॉर्डर भी उठा ले गए। इस कारण चोरी करने वाले बदमाशों का हुलिया सामने नहंीं आ पाया। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। बाद में सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शहर व ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की और गत दिनों हुई चोरी की वारदातों के तौर तरीको को भी देखा गया। इसके साथ ही पिछले तीन चार माह में हुई चोरी की सभी चोरियों के आधार पर गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिर भी चोरों के बारे में पुलिस को अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया। बताया गया कि एक से डेढ़ लाख के उपकरण चोरी की संभावना जताई जा रही है। दुकान में सभी सामान का स्टॉक मिलान करने के बाद ही वास्तविक चोरी का पता चल सकेगा।

आस पास में कई बार चोरियां
कांकरोली से धोइंदा रोड पर श्रीनाथ मार्केट में दो तीन दुकानें में पहले कई बार चोरियां हो चुकी है। चोरी करने वाले बदमाशों के फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे के कैद हुए थे, मगर पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण क्षेत्र के कारोबारियों में भी पुलिस के प्रति असंतोष व्याप्त है।