
केलवा के थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में देर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए बदमाशों ने घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। पुलिस के अनुसार चोरों ने बामन टुकड़ा निवासी वरदीशंकर पुत्र उदयलाल दवे के घर में पीछे दीवार फांद सरियों से लोहे की खिड़कियों को तोड़ कर कमरे में घुस गए।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के सामान को बिखेरते हुए उसमें से 70 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी का कंदोरा, पायजेब जोड़ी, बिछिया सहित अन्य जेवरात तथा 11 तोला सोना का मादलिया, मंगलसूत्र एवं अन्य आभूषण चुरा ले गए।
वारदात का पता परिवारजनों ने वहीं के क्षेत्र में विगत दिनों से लगातार हो रही चोरियों को लेकर गणेशलाल दवे, जगदीश, मनीष दवे, गणेशलाल लोहार, मोहनलाल बागोरा, दिनेश, पुरुषोत्तम, परसराम प्रजापत, खेमराज, सुशीला, मंजू, गुड्डी बाई, भागवती, आशा देवी, रेखा बाई सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों की रात की नींद दुश्वार हो रही है।
यह भी पढ़ें : कैटरिंग कारोबारी से मारपीट का वीडियो वायरल
साथ ही आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस को सूचना देने पर भी वह समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त है। बताया कि गांव में विगत दिनों किशनलाल बागोरा, मदनलाल सेन, सोहनलाल प्रजापत, पृथ्वीसिंह, दिनेश प्रजापत के मकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए, परंतु पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
Published on:
26 May 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
