23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक से फिर शुरू होगी तीन ट्रेनें

- आरक्षण आज से- मावली से भी पकड़ सकेंगे ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Gandhi

•

Updated: 28 Sep 2020, 9:24 PM IST

एक से फिर शुरू होगी तीन ट्रेनें

एक से फिर शुरू होगी तीन ट्रेनें

राजसमंद. हरिद्वार, जयपुर व मुंबई की यात्रा करने वाले जिले के यात्रियों को एक अक्टूबर से ट्रेन की सुविधा फिर से मिलने लगेगी। इसके लिए मंगलवार से आरक्षण शुरू हो जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पूर्व में ये ट्रेनें स्थगित कर दी गई थी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार उदयपुर-जयपुर (02991 व 02992 - वाया मावली, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर) उदयपुर से सवेरे 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। नियमित चलने वाली ये ट्रेन वापसी में 2.15 बजे जयपुर से चलकर रात 21.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

इसी तरह उदयपुर-हरिद्वार (09609 व 09610 - वाया चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, जयपुर, अलवर) प्रत्येक सोम, गुरु व शनि को चलने वाली ट्रेन उदयपुर से 13 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 10.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ये गाड़ी हरिद्वार से 19.40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 17.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

उदयपुर-मुंबई (02901 व 02902 - वाया रतलाम) प्रत्येक बुध, शुक्र व रवि को उदयपुर से 21.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 13.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में ये गाड़ी प्रत्येक मंगल, गुरु व शनि को मुंबई से 23.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 16.10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग