5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत की ये कैसी सोच, बालिका विद्यालय के पास बनवा रही शौचालय

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी निर्माण जारी
less than 1 minute read
Google source verification
Toilets constructed Panchayat near Girls' School

पंचायत की ये कैसी सोच, बालिका विद्यालय के पास बनवा रही शौचालय

-प्रमोद भटनागर
रिछेड़. कस्बे के राजकीय बालिका उप्रावि के पास पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत में विरोध दर्ज करवाया। इसके बावजूद पंचायत के निर्माण शुरू करवाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
बताया कि इस विद्यालय के सामने पिछले कई बरसों से नाली का गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बालिकाओं को विद्यालय जाने-आने में भी परेशानी होती है। वहीं, अब पंचायत द्वारा चारभुजा से केलवाड़ा मुख्य मार्ग और विद्यालय के बीच ही सार्वजनिक शौचालय भी बनवाया जा रहा है। इसके कारण यहां गंदगी और बढ़ जायेगी। इसको लेकर भामाशाह केसरीमल मगनलाल कोठारी ने विकास अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को शिकायत दर्ज कराई। इस पर बीडीओ ने सचिव को फोन पर कार्य बंद करने की सूचना दी, जिसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इसको लेकर ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।
एक रोडवेज के भरोसे कुम्भलगढ़ तहसील
रिछेड़. कस्बे से कुम्भलगढ़ के मार्ग पर पूर्व में 13 रोडवेज बसों का संचालन होता था, लेकिन एक-एक करके सभी का संचालन बंद कर दिया गया। वर्तमान में इस मार्ग पर केवल एक बस संचालित है। इसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनेकों बार रोडवेज प्रबंधक, विधायक एवं राज्य परिवहन मंत्री तक को पत्र लिखे, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। कस्बे के पृथ्वीसिंह सोलंकी ने बताया कि कुम्भलगढ़ में पंचायत समिति, न्यायालय आदि होने से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन, रोडवेज सुविधा नहीं होने से उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।