25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुने से भरा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, केबिन काटकर निकाला शव

देसूरी-चारभुजा नाल में रविवार को फिर एक हादसा हुआ। चुने से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और उसने आगे चल रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Feb 2025, 6:02 PM IST

Truck fell ditch

चारभुजा (राजसमंद)। देसूरी-चारभुजा नाल में रविवार को फिर एक हादसा हुआ। चुने से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और उसने आगे चल रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक के पीछे चल रही जीप भी दुर्घनाग्रस्त हो गई। जीप चालक का राजसमंद के आरके अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे चुने से भरा ट्रक चारभुजा से देसूरी की तरफ आ रहा था। देसूरी नाल घाट सेंक्शन के तीव्र ढलान में अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। पंजाब मोड़ से करीब सौ मीटर ऊपर चुने से भरे ट्रक ने उससे आगे चल रहे कोल्ड ड्रिंक कार्टन से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चुने से भरा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में उतर गया। जबकि कोल्डड्रिंक कार्टन से भरा ट्रक सड़क पर पलटी खा गया।

ट्रकों के पीछे चल रही पिकअप भी संतुलन होकर सड़क के पास पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चुने से भरे ट्रक का कैबिन चकनाचूर हो गया। चालक राजू चौधरी निवासी बीकानेर की दर्दनाक मौत हो गई। शव निकालने के लिए ट्रक केबिन को कटर के काटना पड़ा। शव को चारभुजा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

यह भी पढ़ें : बेहद खतरनाक है राजस्थान की यह घाटी, अब तक ले चुकी है कई जान, देखें आंकड़े

ब्यावर के रास्ते जाना था, शॉर्टकट बन गया जानलेवा

पुलिस के अनुसार चुने से भरा ट्रक राजसमंद जिले से ब्यावर के रास्ते से होते हुए पाली की तरफ जाने वाला था। इसी रूट से ट्रक राजसमंद आया था। लेकिन वापसी के समय चालक ने शॉर्टकट अपना लिया। ब्यावर की तरफ जाने की बजाय देसूरी नाल से होते हुए जा रहा था। राजू को पता नहीं था कि यह शॉर्टकट मार्ग उसकी जिंदगी लील देगा।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग