5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वतखोर समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को जेल

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,acb rajsamand,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

रिश्वतखोर समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को जेल

रेलमगरा. उपखण्ड क्षेत्र में विद्यालयों के निर्माण कार्यों के 17 लाख रुपए के बिल भुगतान की एवज में 34 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता व कमीशन का हिस्सा लेने पहुंचे सहायक अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोपी कनिष्ठ अभियंता शचीन्द्र कुमार पुत्र मनोहरलाल शर्मा व रमेश कुमार चोरडिय़ा को गुरुवार को उदयपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत रेलमगरा क्षेत्र के प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों में हुए निर्माण कार्यों के 17 लाख रुपए के बिल भुगतान की एवज में ठेकेदार से 2 प्रतिशत कमीशन के 34 हजार रुपए मांगे गए थे। ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर बुधवार को 34 हजार रुपए नकद लेते कनिष्ठ अभियंता शचीन्द्र कुमार पुत्र मनोहरलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसी दौरान कमीशन का हिस्सा लेने पहुंचे समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता उदयपुर निवासी रमेश कुमार चोरडिय़ा पुत्र शांतिलाल को भी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।