5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के नाथद्वारा से पकड़े गए दो संदिग्ध, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस हुआ बरामद

राजस्थान के नाथद्वारा से पकड़े गए दो संदिग्ध, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस हुआ बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
rajsamand

rajsamand

नाथद्वारा।

राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर से बड़ी खबर है। शहर की चौपाटी के पास मंदिर मंडल द्वारा संचालित छोटी धर्मशाला में तीन दिन से ठहरे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार ये दोनों युवक रिसाला चौक के यहां जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो एक के पास देशी कटटा जिंदा कारतूस बरामद हुए।

तलाशी के बाद दोनों युवकों को पुलिस थाने पकड़कर ले गई जिनसे पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम हर्ष उर्फ निकू(19) पुत्र दिनेश शर्मा निवासी इंदौर व दूसरे ने अपना नाम आकाश शर्मा (22) पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी नीमच, इंदौर का होना बताया।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि ये दोनों नाथद्वारा में एक मार्च को आकर ठहरे थे व श्रीनाथजी के दर्शन किए और शनिवार को कांकरोली द्वारकाधीश के दर्शन भी किए। युवकों के अनुसार नाथद्वारा थाना सर्कल में ही एक लड़की से भी मिलना बताया जा रहा है।

उधर सूत्रों के अनुसार इन दोनों युवकों के धर्मशाला में ठहरने के दौरान छत पर जाकर मंदिर क्षेत्र आदि स्थानों के फोटो लेने की भी जानकारी मिली है। इस बारे में पुलिस की पूछताछ भी जारी है।