5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता में उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, मुकदमा दर्ज

खंड चिकित्सा अधिकारी ने थाने में दी रिपोर्ट, कांगे्रस नेताओं में हडक़ंप
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,vidhansabha chunav 2018,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

आचार संहिता में उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, मुकदमा दर्ज

रेलमगरा. चौकड़ी में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का अवैध रूप से लोकार्पण करने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेलमगरा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार हड़ताल समाप्ति के बाद कार्मिक उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो लोकार्पण पट्टिका लगी मिली। इसकी उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई लोकार्पण पट्टिका पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह भाटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिसिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत व चौकड़ी सरपंच रतनसिंह का नाम अंकित है। लोकार्पण के बारे में चिकित्सा विभाग को जानकारी नहीं होने व आचार संहिता में लोकार्पण पट्टिका लगी होने पर चिकित्सा विभाग रेलमगरा के प्रभारी डॉ राजेंद्र शर्मा ने रिपोर्टदी। चिकित्सा विभाग द्वारा थाने में रिपोर्ट देने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता भी सतर्क हो गए।

पुलिस में दी रिपोर्ट
लोकार्पण के बारे में विभाग को जानकारी नहीं है। बिना सूचना के अज्ञात लोगों ने लोकार्पण पट्टिका लगा दी। इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रेलमगरा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
डॉ. राजेंद्र शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी रेलमगरा

‘मेवाड़ में 4 लाख से मतदाता, फिर भी हमें प्रतिनिधित्व नहीं’
राजसमंद. विधानसभा क्षेत्र राजसमंद के कुमावत समाज की बैठक रूणपछौर चौकी संस्थान कांकरोली कुमावत सभा भवन में सोमवार को हुई। मीडिया प्रभारी अशोक कुमावत ने बताया कि मुख्य अतिथि भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद सिरोहिया थे। उन्होंने कहा कि उदयपुर संभाग में हमारे 4 लाख से अधिक मतदाता हैं। हमसे छोटे-छोटे समाजों के लोग कुमावत बाहुल्य विधानसभा सीटों पर जीतते आ रहे हैं। कुमावत समाज ने अब तक बलिदान दे दिया, पर अब और नहीं देगा। संभाग में समाज दो विधानसभा सीटों पर प्रतिनिधित्व का हकदार है। ऐसे में इस बार इससे कम पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को जयपुर में दोनों दलों के प्रमुख नेताओं से इस संबंध में संवाद किया जाएगा। बैठक में दक्षिण पश्चिम जोन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नारायणलाल सीदड़, अध्यक्ष सुन्दरलाल दौराया, मंत्री नारायणलाल पडियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेणीराम साडीवाल, गिरिराज खनाडिया, शंकरलाल मेराम्डिया सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।