5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

56 कॉलेज कैम्पस एम्बेसेडर समझाएंगे युवाओं को वोट का महत्त्व, मतदान के लिए करेंगे्र पे्ररित

जगदीश जिला ब्रांड एम्बेसेडर व लक्ष्मी मेहता दिव्यांग वोटर्स जिला आइकन नियुक्त
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,vot,vot bank,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

56 कॉलेज कैम्पस एम्बेसेडर समझाएंगे युवाओं को वोट का महत्त्व, मतदान के लिए करेंगे्र पे्ररित

राजसमंद. शहर-देहात में नुक्कड़ सभा व चौपाल पर मतदाता जागरुकता के ब्रांड एम्बेसेडर अन्तर्राष्ट्रीय तैराक जगदीश तेली द्वारा आमजन को वोट का महत्त्व समझाने व मतदान के लिए पे्ररित करने के लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इधर, दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षिका लक्ष्मी मेहता को दिव्यांग वोटर जिला आइकन नियुक्त किया है। नव मतदाताओं को वोट देने के लिए पे्ररित व प्रोत्साहित करने के लिए निजी व सरकारी महाविद्यालयों में 56 कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किए हैं। जिला कलक्टर श्यामलाल गुर्जर द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के लिए तैराकी में इंग्लिश चैनल पार करने वाले दिव्यांग जगदीश को ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। अन्तर्राष्ट्रीय तैराक जगदीश ने केलवा गांव से ही दिव्यांगों के साथ आमजन मतदाताओं को वोट देने के लिए पे्ररित व प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू कर दिया है। तलाई, केलवा में नुक्कड़ सभाएं ली है और सोशल मीडिया के जरिये भी मतदाताओं को एक एक वोट का महत्त्व समझाते हुए मतदान के लिए पे्ररित किया जा रहा है। इसी तरह राप्रावि धोली बावड़ी (केलवा) की शिक्षिका लक्ष्मी मेहता को महिला एम्बेसेडर नियुक्त किया है, जो शहर के गली-मोहल्लों से लेकर गांव-ढाणी तक डोर टू डोर जाकर आमजन को मतदान के लिए पे्ररित करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा अलग से कार की व्यवस्था की गई।

इन्हें किया कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त
एसएमबी कॉलेज नाथद्वारा में भारती पालीवाल, संगीता राठौड़, यश श्रीमाली, मनीष साहू, मनीष साहू, श्रद्धा स्वर्णकार को कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किया। इसी तरह एसआरके राजसमंद में पल्लवी श्रीमाली, भावना वैष्णव, दिव्या गुर्जर, शांति सोनी, प्रजापति रोमा, नीलेश पालीवाल, कार्तिक बापड़ोत, श्रवणदास वैष्णव, हुकमसिंह राव, विनायकसिंह चारण, कमलेश टांक, बीएन गल्र्स कॉलेज की प्रतीक्षा नन्दवाना, विशाखा साहू, एसएचएलडी आमेट में सुरभी सोनी, पूज सोनी, कुलदीप खटीक, अजय सिंह चुंडावत, गौरव वैरागी, कार्तिकेय बटवाल, भूमि माहेश्वरी, श्री द्वारकाधीश कॉलेज कांकरोली में पदमा पालीवाल, दत्तात्रेय कॉलेज कांकरोली में हेमलता गोस्वामी, नारायणपुरी गोस्वामी, एसडीआईएमएस कांकरोली में सीमा पालीवाल, कृष्णा गाडरी, शिव त्रिपाठी, गल्र्स कॉलेज राजसमंद में जया पुरोहित, दीपिका कुमावत, एसअईटीई नाथद्वारा में शाहरुख मो. अंसारी, सोनित शर्मा, शैलेंद्रसिंह, गल्र्स कॉलेज नाथद्वारा में अंजना चुंडावत, सरोज कुंवर, श्वेता खटीक, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज भीम में भारत खटीक, सुनीता कुमारी, जेआर कॉलेज रेलमगरा में पवन गाडरी, कमलेश नायक, मुकेश कालबेलिया, हरिओम व्यास, सचिन सांसी, मोनिका जाट, राधा जाट, मोनिका रेगर, चंद्रा जाट, रानी जाट, अर्पिता तोषनीवाल, मिनाक्षी सालवी, अंजली शर्मा, हिम्मतसिंह सिसोदिया, खुशहालसिंह सिसोदिया को कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

वोट का महत्त्व समझाना ही ध्येय
गांव-ढाणी में आमजन को वोट देने के लिए पे्ररित व प्रोत्साहित करने के लिए ब्रांड एम्बेसेडर, दिव्यांग वोटर्स आइकन व कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किए हैं। सोशल मीडिया के जरिये भी मतदान जागरुकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
गोविंदसिंह राणावत, प्रभारी स्वीप कार्यक्रम एवं सीइओ जिला परिषद राजसमंद