4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार निजी कंपनी के आई कार्ड या मतदाता पर्ची से भी दे सकेंगे वोट

7 दिसम्बर को मतदान
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,news hindi news,vidhansabha chunav 2018,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

इस बार निजी कंपनी के आई कार्ड या मतदाता पर्ची से भी दे सकेंगे वोट

राजसमंद. भारत निर्वाचन आयोग ने 7 दिसम्बर को होने जा रहे विधानसभा आम चुनाव में मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ कुछ अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों को भी मान्यता दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि राजसमन्द जिले की चार विधानसभा सीटों भीम, कुंभलगढ़, राजसमन्द एवं नाथद्वारा के लिए 7 दिसम्बर को मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान के लिए मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता को मतदान से पहले अपनी पहचान स्थापित करने के लिए सामान्यत: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाने की बाध्यता होती है। यदि मतदाता किसी कारणवश यह पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो उसे वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुर्जर ने बताया कि मतदाता को अपनी पहचान के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, राज्य या केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैकों या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी फोटो मतदाता पर्ची, विधायकों, सांसदों को जारी किए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड दिखाने होंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरण का कार्य किया गया है। इसके बावजूद यदि किसी मतदाता तक फोटोयुक्त पर्ची नहीं पहुंची हो तो वह जिला निवार्चन अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त कर सकता है। गुर्जर ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र में लेखनी तथा वर्तनी की अशुद्धि आदि को नजर अन्दाज किया जाएगा बशर्ते कि मतदाता की पहचान एपिक कार्ड से सुनिश्चित की जा सके।


मतदान के लिए किया जनजागरण
आमेट. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में बुधवार को नगर में मतदान के लिए जनजाग्रति अभियान चलाया गया। नगर के भारत विकास परिषद, आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान अवश्य करने के लिए जागरूक किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैण्ड से स्टेशन रोड, लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, तकीया रोड, राम चौक, सदर बाजार होते हुए भीलवाड़ा रोड, बैंक, सीएचसी रोड होते हुए नगर भ्रमण किया।


मतदान के दिन बंद रहेगा मार्बल व्यवसाय
मतदान दिवस के दिन शुक्रवार को सभी मार्बल गोदाम, सप्लायर्स अपना व्यवसाय बंद रखेंगे। जानकारी मार्बल टे्रडर्स एसोसिएशन के महासचिव सुशील बड़ाला ने दी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग