5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाताओं को लुभाने को भरपेट भोजन और गाड़ी में पेट्रोल फ्री

शिकायत पर निर्वाचन विभाग ने की कार्रवाई : निर्वाचन विभाग ने कराई वीडियोग्राफी, पर्चियां जब्त
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

मतदाताओं को लुभाने को भरपेट भोजन और गाड़ी में पेट्रोल फ्री

राजसमंद. शहर में भाजपा की पर्ची देकर सैकड़ों लोगों ने दुपहिया वाहनों में 200-200 रुपए का पेट्रोल भरवा लिया। इस पर टीवीएस चौराहा व सौ फीट रोड स्थित पम्पों पर सैकड़ों वाहनों चालक कतार में लग गए। बाद में निर्वाचन विभाग की एसएसटी व एफएसटी दलों ने दबिश देकर वीडियोग्राफी कराते हुए कई पर्चियां बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धोइंदा रोड पर अग्रसेन समाज भवन, राजनगर बस स्टैंड से प्रत्येक बाइक सवार को दो सौ रुपए का पेट्रोल भरवाने के लिए पर्चियां वितरित की गई। सुबह 11 बजे से टीवीएस चौराहा व सौ फीट रोड स्थित पम्प पर सैकड़ों की तादाद में दुपहिया वाहनों का जमावड़ा लग गया। लोग पर्ची देकर पेट्रोल भरवा रहे थे। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार के निर्देश पर एसएसटी व वीएसटी दलों ने दबिश देकर पम्प पर पेट्रोल भरवाते हुए लोगों की वीडियोग्राफी करवाई। रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पम्पों पर कतिपय राजनीति दल की पर्ची पर पेट्रोल भरवाने की शिकायत मिली है, जिसकी रेड की गई। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गली गली जाकर अन्नपूर्णा वेन मुफ्त में बांट रही भोजन

देवगढ़. भीम विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में चुनावों को लेकर अन्नपूर्णा वेन से निशुल्क भोजन वितरण किए जाने की जानकारी मिली है। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी व पार्षद हंसराज कंसारा ने इस संबंध में आरोप लगाते हुए बताया कि अन्नपूर्णा योजना के तहत भोजन देने को लेकर नगर में स्थान तय है, लेकिन वेन उन स्थानों पर नहीं खड़ी रहती। बताया गया कि वेन के द्वारा नगर के गली-गली व मोहल्लों में जाकर भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भोजन भी योजना के तहत निर्धारित दरों पर देने की बजाए निशुल्क दिया जा रहा है। निशुल्क भोजन वितरण रोजाना तीन बार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि यह आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। बताया कि नगर के बस स्टैण्ड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अन्नपूर्णा योजना की वेन के लिए स्थान निर्धारित है। जबकि, वर्तमान में वेन इन स्थानों पर नहीं मिलती और उन गली-मोहलों में जा रही है, जहां कभी गई ही नहीं। इसको लेकर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तत्काल करेंगे कार्रवाई
इसको लेकर नगर पालिका को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिर भी वेन का दुरुपयोग किया जा रहा है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
केआर चौहान, एसडीएम देवगढ़

पालिका की जिम्मेदारी नहीं
नगर पालिका की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं। खाना बचता है तो जरुरतमंदों को वितरण कर सकते हैं। वैैसे वेन के पॉइंट फिक्स है।
प्रतापसिंह भाटी, अधिशासी अधिकारी नगपालिका देवगढ़