4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसानियत शर्मसार, बेसहारा वृद्ध की सर्दी से मौत : ग्राम पंचायत जानकर भी बनी रही अनजान

बिस्तर के नहीं प्रबंध, यात्री प्रतिक्षालय ही था उसका घर
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,

इंसानियत शर्मसार, बेसहारा वृद्ध की सर्दी से मौत : ग्राम पंचायत जानकर भी बनी रही अनजान

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद/चारभुजा

गोमती चौराहा (जनावद) पर लंबे समय से मांग कर भटकते हुए जीवनयापन कर रहे एक बेसहारा वृद्ध के प्रति कड़ाके की सर्दी में भी ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्रीय लोगों ने भी ध्यान नहीं दिया। सर्दी से बचाव के उपाय नहीं होने के कारण आखिर गुरुवार रात ठिठुरते हुए वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इससे न सिर्फ इंसानियत शर्मसार हो गई, बल्कि ग्राम पंचायत से लेकर पुलिस तक की गंभीर लापरवाही खुलकर सामने आ गई।

चारभुजा थाना प्रभारी भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि गोमती चौराहे के पास यात्री प्रतिक्षालय में जोबा, पाली निवासी देवीलाल (60) पुत्र अन्ना बलाई का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव चारभुजा अस्पताल के मुर्दाघर रखवा दिया। सूचना पर उसका भाई चारभुजा पहुंचा, मगर शव ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। फिर पुलिस ने जनावद ग्राम पंचायत की मदद से उसके शव को नदी पेटे में दफना कर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि बेसहारा वृद्ध क्षेत्र में होटल, दुकानदारों से मांगर पेट भर रहा था और गोमती चौराहे की दुकानों के बाहर व यात्री प्रतिक्षालय में बगैर बिस्तर के खुले धरती-आसमां में रात गुजारने को मजबूर था।

कई वर्षों से भटक रहा बेसहारा
पूर्व सरपंच रोड़ीलाल गुर्जर ने बताया कि वृद्ध देवी लाल कई वर्षों से बेसहारा भटकते हुए जिन्दगी के दिन काट रहा था। गौमती चौराहा के साथ जनावद, अमरतिया व टाडावाडा गुजरान तक घूमते हुए मांगकर पेट भरता और उसकी क्षमतानुसार मजदूरी भी कर लेता। सर्दी, गर्मी व बारिश हर मौसम उसने दुकानों के बाहर व यात्री प्रतिक्षालय में ही गुजारे।

इंसानियत हो गई शर्मसार
बेसहारा वृद्ध लंबे समय से भटक रहा था, मगर उसे वृद्धाश्रम तक पहुंचाने का किसी ने प्रबंध नहीं किया। गोमती चौराहे पर पुलिस चौकी है, उसके बगल में ग्राम पंचायत कार्यालय। चौराहे पर कई दुकानदार, व्यापारी भी है, मगर किसी ने प्रशासन को सूचित कर बेसहारा वृद्ध को वृद्धाश्रम पहुंचाने का प्रबंध नहीं किया। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी से लेकर गोमती पुलिस चौकी के जवानों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए।

अत्यधिक सर्दी से हुई मौत
बेसहारा वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम किया। प्रथम दृष्टया अत्यधिक सर्दी की वजह से ही मौत होना सामने आया है।
डॉ. पुनीत तिवारी, चिकित्सक चारभुजा

यात्री प्रतिक्षालय ही रहता
कई वर्षों से वृद्ध रह रहा था। यात्री प्रतिक्षालय शव पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने शव ले जाने से इनकार कर दिया। इसलिए पंचायत द्वारा उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
राजूदेवी, सरपंच ग्राम पंचायत जनावद

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग