5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. जोशी बने विधानसभाध्यक्ष तो कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाई खुशी

देखिए विडियो
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,

डॉ. जोशी बने विधानसभाध्यक्ष तो कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाई खुशी

अश्वनी प्रतापसिंह @ राजसमन्द. नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर अध्यक्ष बहादुर सिंह चारण के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री व नाथद्वारा विधायक डॉ सीपी जोशी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शाम को कांकरोली चौपाटी व राजनगर पर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव युवा रवि गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष प्रेम देवी जाट, उपाध्यक्ष पप्पू बेगम, कमल शर्मा, एसी नगर अध्यक्ष शंकर खटीक आदि मौजूद थे।


नाथद्वारा. स्थानीय विधायक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में आतिशबाजी की गई। शहर में चौपाटी पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के नेतृत्व में प्रात: साढ़े ११ बजे आतिशबाजी के साथ नारेबाजी कर हर्ष मनाया गया। वहीं, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश जैन, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, महिला अध्यक्ष रेखा माली, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल पालीवाल, सतीश चौधरी, नवनीत गुर्जर आदि मौजूद थे।


रेलमगरा. डॉ. सी.पी. जोशी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गिलूण्ड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष जताया। पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद सरावगी, लक्ष्मीलाल गेलड़ा, पृथ्वीराज टेलर, हेमराज, मनीष सरावगी, शंकरलाल दाधीच उपस्थित थे। ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीलाल शर्मा, पुष्कर आमेटा, राकेश आमेट, राजकुमार पारीक, सत्यनारायण शर्मा, राजकुमार व्यास ने भी हर्ष जताया।


पीपली आचार्यान. गांव में पूर्व सरपंच मनोहर कीर, रतन कुमावत, भंवरलाल देशान्तरी, अशोक आचार्य, मगनलाल कुमावत, कैलाश कीर, जुगलकिशोर आचार्य, तलोक पूर्बिया, नानालाल कीर, कैलाश तेली, किशन कीर, दिलीप पूर्बिया, विजय कीर, पवन प्रजापत, चेतन कुमावत, दीपेश पगारिया, वरदीचंद नांदोलिया आदि मौजूद थे।