5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनाथ जी के दर्शन कर बोली यशोधरा राजे- रीपिट होंगी सरकारें, मोदी के नेतृत्व में फिर से खिलेगा कमल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Yashodhara Raje

राजसमंद/नाथद्वारा। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में युवा एवं खेल मामलों की मंत्री यशोधरा राजे यहां भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान राजे ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यों के कारण कोई एंटी इनकंबेसी फैक्टर कार्य नहीं करेगा और हम मध्यप्रदेश में पुन: सरकार बनायेंगें। यहां तक की राजस्थान में भी परिवर्तन नहीं होगा और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सतारूढ होगी।

प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने आई यशोधरा राजे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं यहां दर्शन करने आई हूं राजनैतिक बात नहीं करना चाहती, परंतु मीडिया के सदस्य ने कहा कि आपका आना बारबार थोड़े होता है। उसके बाद वे बोली और कहा कि बैठकों में बात कुछ और चल रही है, परंतु धरातल में कुछ और चल रहा है। ऐस में स्पष्ट शब्दों में फिर दोहरा रही हूं कि परिवर्तन नहीं होगा।

Read More: कल से फिर दौड़ेगा सीएम राजे का रथ, बाबा रामदेव की पूर्जा-अर्चना के बाद शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण

इससे पूर्व राजे ने प्रभु श्रीनाथजी के शृंगार ग्वाल एवं राजभोग आदि झांकियों के दर्शन किए। उनके द्वारा श्रीजी बावा को राजभोग का मनोरथ भी कराया गया। ग्वाल के दर्शन के दौरान जिला कलक्टर श्याम लाल गुर्जर ने भी उनसे भेंट की। वहीं राजभोग के समय महाप्रभुजी की बैठक में श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने परंपरानुसार राजे को साटन की रजाई ओढ़ा प्रसाद प्रदानकर समाधान किया। वहीं साथ आए सदस्यों आदि का भी उपरना ओढ़ा प्रसाद प्रदान कर समाधान किया।

Read More: सांवलियाजी से होगा कांग्रेस की संकल्प रैलियों का आगाज, 1 लाख लोगों को जुटाने के लक्ष्य में जुटे बड़े नेता

इससे पूर्व यहां पहुंची यशोधरा राजे का मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेन्द्र ओझ़ा उपखंड अधिकारी निशा अग्रवाल मंदिर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चन्द्र सोनी पुरूषोत्तम पालीवाल नाहर सिंह आदि ने अगवानी की।