
रामपुर में कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यकर्ता।
Congress UP President: अखिलेश यादव और कांग्रेसी नेताओं की बीच हुई तीखी बयानबाजी के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता आजम खां के समर्थन में खड़े होने का दावा किया है। कहा कि आजम खां सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हैं। भाजपा सरकार उन पर बदले की भावना से मुकदमे कराती आ रही। वह भले ही सपा के नेता हैं, लेकिन कांग्रेस उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके लिए हर लड़ाई लड़ेंगे।
अजय राय ने आगे कहा कि आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ इस तरह की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भाजपा जहां महिलाओं के सम्मान करने की बात करती है, वहीं महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी आजम खां के परिवार के साथ है। यह बात उन्होने बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाइपास पर कही।
भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं: अजय राय
अजय राय ने यूपी के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ा हुआ है। भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में मंत्री के बेटे की रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है।
"2024 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2024 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Published on:
22 Oct 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
