1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh Yadav के आने से पहले रामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सपा अध्‍यक्ष को लगा झटका

Highlights 13 सितंबर को Rampur पहुंच रहे हैं Akhilesh Yadav Rampur में रात्रि विश्राम का है कार्यक्रम होटल रिवर साइड इन में ठहर सकते हैं Akhilesh Yadav

2 min read
Google source verification
akhilesh_yadav_1.jpg

रामपुर। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 13 सितंबर को रामपुर पहुंच रहे हैं। उनका यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। अखिलेश यादव के आने से पहले गुरुवार को रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को सपा सांसद आजम खान के खिलाफ गैर इरादन हत्‍या समेत डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Azam Khan के घर भी जाएंगे अखिलेश यादव

सपा आजम खान के बचाव में अखिलेश यादव पहले 9 सितंबर को आने वाले थे लेकिन उन्‍होंने कार्यक्रम को टाल दिया। अब वह 13 सितंबर को रामपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। फिलहाल उनका यहां पर कोई भी जनसभा करने का कार्यक्रम नहीं है। बताया जा रहा है कि वह होटल रिवर साइड इन में ठहरेंगे। वहां पर फिल्‍म अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री जया प्रदा भी ठहरती हैं। अखिलेश यादव रामपुर में जौहर यूनि‍वर्सिटी का दौरा करने के अलावा आजम खान के घर भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें:सपा के इस सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ बकरी चोरी का केस

गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया केस

वहीं, रामपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आजम खान समेत कई लोगों पर गैर इरादतन हत्‍या व डकैती के साथ ही कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला तीन साल पुराना है। यतीमखाना घोसियान की नसीमा खातून ने आरोप लगाया है क‍ि 15 अक्टूबर 2016 को तत्‍कालीन सीओ सिटी आले हसन खान समेत कई लोगों ने उसके घर में परिजनों से मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इस सपा सांसद पर लग सकता है गैंगस्‍टर एक्‍ट, पत्‍नी और बेटों पर दर्ज हुए मुकदमे

ये हैं आरोप

आरोप है क‍ि उन्‍होंने वहां पर आजम खान का स्कूल बनवाने की बात कहकर उनको घर खाली करने का कहा था। उनके घर पर बुलडोजर तक चलवा दिया गया। साथ ही आरोपी उनके घर में रखे सोने-चांदी के गहने, भैंस, गाय, बछड़ा और बकरी ले गए। इस मारपीट में उसके पति की मौत हो गई थी। इस बारे में नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Story Loader