अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह का कहना है कि सपा विधायक आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात थे। उनके तीनों गनर ने पुलिस लाइन में आमद कराते हुए बताया कि 23 सितंबर को वे दिल्ली स्थित गंगा राम हॉस्पिटल में आजम खान की सुरक्षा में तैनात थे। जहां उनसे कहा गया कि तुम लोग वापस रामपुर चले जाओ हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। इसके बाद तीनों गनर वापस लौट आए।