
रामपुर। बुधवार को हुए योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के सांसद आजम खान ( Azam Khan ) के करीबी पूर्व आईएएस भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो गए। उनके साथ करीब 10 हजार समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।
उस समय कैबिनेट मंत्री थे आजम
पूर्व आईएएस ( IAS ) एसपी सिंह को रामपुर के सांसद आजम खान ( Azam Khan ) का करीबी माना जाता है। अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की सरकार में एसपी सिंह विशेष सचिव और सचिव नगर विकास रह चुके हैं। उस समय आजम खान कैबिनेट मंत्री थे। जल निगम में हुए भर्ती घोटाले में एसपी सिंह भी फंसे हुए हैं। इस मामले में कई बार एसआईटी उनसे पूछताछ कर चुकी है। बताया जाता है कि जब आजम खान नकर विकास मंत्री थे तब एसपी सिंह से उनकी काफी करीबी थी।
रिटायरमेंट के बाद मिला था एक्सटेंशन
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसपी सिंह को आजम खान के विभाग से सचिव पद से हटाया गया था। रिटायरमेंट के बाद भी उनको एक्सटेंशन दिया गया था। अब आजम खान को झटका देते हुए एसपी सिंह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन कर ली।
Updated on:
21 Aug 2019 04:22 pm
Published on:
21 Aug 2019 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
