17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान के बचाव में पत्नी तंजीन फातिमा आई मैदान में, रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने को लेकर कह दी बड़ी बात

खास बातें- कहा- कुछ अधिकारी बिना बताए रिजाॅर्ट के अंदर घुसे प्रशासन पर 30 साल पहले बने रिजाॅर्ट को बर्बाद करने की कोशिश के भी आरोप राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने रामपुर में की प्रेसवार्ता

2 min read
Google source verification

रामपुर. समाजवादी पार्टी सांसद आजम के हमसफर रिजॉर्ट की दीवार तोडऩे का मामला गर्माता जा रहा है। सपा सांसद आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने आरोप लगाया है कि हमने सिंचाई विभाग के नोटिस का जवाब दिया था, लेकिन इसके बावजूद तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह हमारा निजी होटल है। यहां आने से पहले हमसे बात करने चाहिए थी, लेकिन कुछ अधिकारी बिना बताए अंदर घुस आए। उन्होंने प्रशासन पर 30 साल पहले बने रिजॉर्ट को बर्बाद करने की कोशिश के भी आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- सांसद आजम खान के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ढहाया अवैध निर्माण

राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कल हमारे रिजॉर्ट की दीवार गिराई गई। सिंचाई विभाग के अफसरों से पूछा जाए दीवार किसने बनाई। हमें नोटिस दिया गया था, जिसका हमने जवाब भी दिया, लेकिन दो दिन में ही तोडफ़ोड़ की कार्रवाई कर दी गई। आज फिर हमसफर रिजॉर्ट को उपजिलाधिकारी ने नोटिस भेजा है।

उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। यह मेरा निजी होटल है। यहां आने से पहले प्रशासन को बात करनी चाहिए थी, लेकिन वह बिना बताए कुछ अफसर अंदर घुस आए। तंजनी फातिमा ने कहा कि आज प्राधिकरण को उद्यान नजर आ रहा है। इससे पहले ये अफसर कहां थे। इनकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तो कोर्ट पर ही भरोसा है। मेरे 30 साल पहले बने रिजॉर्ट को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें- संगीत सोम से दंगों के केस वापस लेने की प्रक्रिया पर भड़कीं प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला

ज्ञात हो कि शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने हमसफर रिजॉर्ट की दीवार को अवैध बताते हुए गिरा दिया था। डीएम का कहना है कि अवैध कब्जा हटाने में जो भी खर्च हुआ है। उसका भुगतान आजम खान से ही वसूल किया जाएगा। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि सांसद आजम खान के रिजॉर्ट की दीवार का निर्माण बरकुसिया नाले की जमीन पर अवैध रूप से किया गया था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के लिए तैयार किया ये खास प्लान, पार्टी नेताओं में बढ़ी बेचैनी