
रामपुर जिलाध्यक्ष बोले- बिचौलियों का अंत, जनता को सीधा लाभ
BJP government completes 8 years in UP: रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हरीश गंगवार ने 2017 के चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली 325 सीटों की जीत को याद किया। उन्होंने कहा कि 18 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में विकास की नई उम्मीदें जगीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने किसानों, गरीबों, वंचितों और महिलाओं को प्राथमिकता दी है। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी गई है।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
Published on:
24 Mar 2025 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
