
Rampur News Today: रामपुर में भाकियू भानु के नगर कार्यालय केमरी में आयोजित मासिक पंचायत के बाद किसानों ने मिलक बिलासपुर रोड पर प्रदर्शन किया। जिला महासचिव रईस अहमद ने बताया कि कुछ लोग एक सीसी केमिकल से 500 लीटर नकली दूध बनाकर उससे मिठाई और पनीर तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा केमिकल और एसेंस से नकली देसी घी भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन जहरीले खाद्य पदार्थों से आम जनता में बीमारियां फैल रही हैं।
इसके अलावा, जिला महासचिव ने केमरी में जर्जर बिजली के खंभों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिन पर 11 हजार वोल्ट की लाइनें चल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा।
Published on:
06 Feb 2025 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
