
Maha Corona: 1008 नए COVID-19 केस, अब मुफ्त में इलाज, राजय में 11506 मामले...
रामपुर. जिले में नायब तहसीलदार के ड्राइवर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अफसरों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले जिला अस्पताल का सफाईकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। फिलहाल दोनों लोगों को सांसद आजम खान के मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 है। वहीं 7 लोगों को इलाज के लिए अमरोहा से रामपुर लाया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 500 से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी पर नजर रखी जा रही है और जैसे-जैसे उनकी लैब से रिपोर्ट आ रही हैं। हम उसे आगे फॉरवर्ड कर रहे हैं। सात अमरोहा के मरीजों को मिलाकर अभी तक जिले में कुल 33 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। सभी को रामपुर के अलग-अलग अस्पतालों में रखकर इलाज कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग सांसद आजम खान के मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन हैं।
जिले में 24 घंटा सेवा देने वाले पुलिस कर्मचारी फ़िलहाल कोरोना से अभी दूर हैं। 100 पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लैब को भेजे गए हैं, जिसमें से 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग आम लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। संदिग्धों के ब्लड सैंपल लैब भेजे जा रहे हैं।
Updated on:
02 May 2020 09:41 am
Published on:
02 May 2020 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
