23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur: केंद्रीय मंत्री Mukhtar Abbas Naqvi ने NRC को लेकर दिया बड़ा बयान- देखें वीडियो

Highlights Rampur के एक गांव में किया गया चौपाल का आयोजन केंद्रीय मंत्री Mukhtar Abbas Naqvi भी प्रचार के लिए पहुंचे राज्य मंत्री बलदेव औलख भी मंच पर मौजूद रहे

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2019-10-09-11h41m21s392.png

रामपुर। नगर विधानसभा की सीट पर चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) मंगलवार को रामपुर (Rampur) पहुंचे। वहां उन्होंने एक गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव औलख भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) मामले में विपक्षियों पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें:Sambhal: रावण के पुतले को पहना दिया भगवा कपड़ा, भड़के भाजपाइयों ने किया यह काम- देखें वीडियो

45 साल से कब्‍जा है आजम खान का

भारतीय जनता पार्टी (BJP) रामपुर में जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इस सीट पर सपा के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) का पिछले 45 साल से कब्जा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए रामपुर पहुंचे। वह यहां पर आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। मंच पर लोगों ने उनका रामपुरी टोपी पहनाकर सम्‍मान किया।

यह भी पढ़ें:PM Modi पर हमले की धमकी देने वाला Al Qaeda का सरगना Asim Omar ढेर, यूपी के इस जिले में हुआ था पैदा

भाजपा प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट

इस दौरान नकवी ने राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) मुद्दे पर कहा कि भारत मे रहने वाले हर नागरिक की नागरिकता का हनन नहीं करने दिया जाएगा। इसमें सबको अपनी नागारिकता का प्रमाण देना है। इसमें न भय की जरूरत है और न भ्रांति की। कुछ लोग भय और भ्रांति फैला रहे हैं। इसके पीछे उनकी राजनीतिक मंशा है। विदेशी घुसपैठियों के जनसंख्‍या विस्‍फोट को कोई भी देश बर्दाश्‍त नहीं कर सकता है। भारत भी नहीं कर रहा है। जो हिंदुस्‍तान का नागरिक है, वह भारत में ही रहेगा। उसके नागरिकता के अधिकारों की रक्षा होगी। अभी यह असम में ही चल रहा है। कार्यक्रम में नकवी और राज्यमंत्री बलदेब सिंह ओलख ने लोगों से भाजपा प्रत्‍याशी भारत भूषण के लिए वोट मांगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर