
यूपी सरकार का पुतला जलाना सपा नेताओं को पड़ा भारी, अब हुई ये बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
रामपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने 6 नामजद और 15 अज्ञात सपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल, मंगलवार को प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदेश भर में सपाईयों ने जमकर हंगामा काटा।
जगह-जगह पुतले जलाकर प्रदर्शन किया गया। रामपुर में भी सपाईयों ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। देर रात पुतला दहन की जानकारी स्थानिये पुलिस को लगी तो इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने बताया कि 1931 के बने कानून की धारा 6 और आईपीसी की सुसंगित धराओं में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाली में रात ही एक वीडियो के आधार पर सपाईयों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
13 Feb 2019 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
