
नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, फिर मारपीट का वीडियो वायरल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर। मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर में घटी है। जहां एक सिरफिरे पति ने शक के कारण अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। इस दौरान जब उसने विरोध किया तो हैवान पति ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ पैर बांध दिये। उसके बाद वह इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी। वहीं ससुरालियों ने उसे इलाज के लिए मिलक सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, घटना थाना मिलक के गांव ठिरिया विश्णु गांव की है। जानकारी के अनुसार दो साल पहले युवक से पीड़ित महिला का विवाह हुआ। महिला के मुताबिक विवाह के बाद से उसका पति किसी दूसरी महिला या पुरुष से बात नहीं करने देना चाहता था। कोई भी उससे बात करता तो उसे हमेशा बुरा लगता और कई बार मारपीट करता। जिसके बाद गांव के गणमान्य लोगों ने भी उसको समझाया और उसके खिलाफ मायके वालों की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने दी गई। पीड़िता ने बताया कि मेरे पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, हाथ पैर बांध दिए और उसके बाद प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। मेरे पेट में चार माह का बच्चा भी है। मुझे बहुत कष्ट है। पति शादी के बाद से ही मारपीट करता था।
मामले में एसपी शगुन गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उसे गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हीं गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
21 Mar 2021 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
