संभल। रेप करने वाले दो युवकों के परिजनों ने केस वापस लेने के लिए इतना धमकाया गया कि आहत होकर रेप पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की आत्महत्या को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। इलाके के लोग भी घटना को सुनकर हैरान हो गए। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल संभल भेजा है। उधर, घटना को लेकर गाँव के लोगों में गुस्सा है। थाना इलाके के लोगों का गुस्सा समझते हुए पुलिस ने गाँव के लोगों पर पैनी नज़र रखना शुरू कर दी है।