
Lok Adalat In Rampur
Lok Adalat In Rampur: रामपुर जिले में आपसी सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों को निपटाने के लिए 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसमें करीब 61 हजार मुकदमें निपटाए जाने के लिए अब तक पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें करीब 80 हजार मुकदमें निपटाए जाने की उम्मीद है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई दिन शनिवार को होगा। इस बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवम जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।
उन्होंने आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठाने के लिए अपील की। आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों को लगवाकर उनका निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर करवाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए बैंक मामले, धारा-138 अधिनियम, वसूली वाद आदि सभी सुलह योग्य आपराधिक वादों, सिविल वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, पारिवारिक वादों, स्टाम्प वादों, उपभोक्ता फोरम वादों, राजस्व वादों, चकबंदी वादों, श्रम मामलों, नगर पालिका टैक्स वसूली मामलों, विद्युत अधिनियम के तहत सुलह योग्य वाद, अन्तिम रिपोर्ट, न्याय प्रक्रिया संहिता संबंधी मामले निपटाए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार के मामले भी निपटाए जा सकेंगे।
जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि फौजदारी के छोटे मुकदमे सहित अन्य प्रकार के मुकदमों को दर्ज कराया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत से हुए फैसलों की अपील नहीं होती। वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर जल्दी, सुलभ और सक्षम न्याय पा सकते हैं। यह पूरी तरह निशुल्क है।
Published on:
05 Jul 2024 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
