
Rampur Accident News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक क्षेत्र के धर्मपुरा बाईपास पर हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। ये हादसा देर रात हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये हादसा रामपुर के थाना मिलक के बाईपास का है। देर रात ट्रैक्टर ट्राली से भरकर छोचक लेने के बाद अपने हल्दी गांव जा रहे थे। ये सभी ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे कि तेज़ रफ्तार ट्रक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। जबकि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे में मरने वालों के नाम अनीता, रवि, रामवती और सावित्री हैं। जबकि जोगराज, आरती, अंकुल, अंजलि, सोनू, सोनाक्षी, रमन आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक बरेली ज़िले के बताए जा रहे है। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
24 Mar 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
