26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्तार अब्बास नकवी का रामपुर दौरा, योग को बताया भारत का वैश्विक उपहार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देंगे उपस्थिति

Rampur News: रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने योग को बताया भारत की अमूल्य देन पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने योग को धर्म और देश की सीमाओं से ऊपर बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
Mukhtar Abbas Naqvi's visit to Rampur

मुख्तार अब्बास नकवी का रामपुर दौरा | Image Source - Social Media

Mukhtar Abbas Naqvi's visit to Rampur: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने आवास पर एक सभा को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

योग भारत की वैश्विक देन: नक़वी

मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि योग न किसी मजहब की दीवारों में बंधा है और न ही किसी एक देश की सीमाओं में। यह भारत की हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता के लिए भारत का उपहार है और यह आज के दौर में तन, मन और आत्मा की तंदुरुस्ती का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा, “दुनिया आज योग दिवस को तंदुरुस्ती के त्योहार की तरह मना रही है। योग न केवल स्वास्थ्य का जरिया है, बल्कि समाज में सहिष्णुता, एकता और समरसता का संदेश भी देता है। यह सभी धर्मों और जातियों को एक सूत्र में पिरोता है।”

रोशन बाग पार्क में करेंगे योगाभ्यास

नक़वी ने जानकारी दी कि वे कल सुबह 5:30 बजे सिविल लाइंस के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्थान द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:तीन महीने से पत्नी मायके में, रेस्टोरेंट कर्मी ने लगाई फांसी, डेढ़ साल की बच्ची हुई अनाथ

यह कार्यक्रम जिले में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग