
Video: सपा सांसद आजम के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने खोला मोर्चा, जानिए क्यों
रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खान के गढ़ रामपुर में मुस्लिम महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुस्लिम महिलाओं का एक दल गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने आजम खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आजम खान पर कार्रवाई की मांग भी की।
टिप्पणी को बताया शर्मनाक
गुरुवार को मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो बहुत ही शर्मनाक थी। अब फिर से सांसद आजम खान ने जया प्रदा पर टिप्पणी की है। इस बार मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने भी अभद्र बयान दिया है। वे और जया प्रदा महिलाओं के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं।
यह है वजह
उनका कहना था कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि आजम खान व एसटी हसन जया प्रदा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। यदि इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि आजम खान जो भाषा जया प्रदा के लिए बोल रहे हैं, वे उसका विरोध करती हैं। जया प्रदा उनकी शान हैं। अगर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बात की तो वे आंदोलन करेंगी। उनका कहना था कि आजम खान सिर्फ जया प्रदा को ही नहीं बल्कि हर महिला को गाली दे रहे हैं। इस दौरान छात्र नेता अय्यान खान भी उनके साथ मौजूद रहे।
Updated on:
05 Jul 2019 03:00 pm
Published on:
05 Jul 2019 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
