
Lok Sabha Election 2019:लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को लगा बड़ा झटका, यूपी का ये नबाब पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल
रामपुर: लोकसभा चुनावों के साथ ही नेताओं का दल बदल करने का खेल भी तेज हो चला है। इसमें आज बसपा को जोरदार झटका लगा है। जिसमें पूर्व मंत्री और रामपुर नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले नबाब काजिम मियां उर्फ़ नावेद मियां ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उनके साथ उनके बेटे हमजा मियां भी कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों को सदस्यता पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिलाई।
पांच बार बने विधायक
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ़ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने यहां दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की है। नवाब काजिम अली खां पांच बार विधायक बन चुके हैं। वह बसपा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री तथा सपा शासन में पर्यटन निगम के चेयरमैन (राज्यमंत्री) रहे हैं।
नवाब काजिम अली खां पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गये थे। बसपा से वह विधान सभा चुनाव लड़े थे। वह बसपा में ही थे, लेकिन सक्रिय राजनीति से दूर थे। आज उनकी कांग्रेस में वापसी बड़ा कदम है।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी जायोतिरादित्या सिंधिया के साथ कांग्रेस मुख्यालय जाकर सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर किये। वहीँ नावेद मियां के कांग्रेस से जुड़ने से बसपा को झटका माना जा रहा है। क्यूंकि रामपुर में इनके बड़ी संख्या में समर्थक भी अब कांग्रेस के साथ आ जाएंगे।
Published on:
01 Apr 2019 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
