6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur : तुमने लखीमपुर कांड किया… कहते हुए रामपुर में नायब तहसीलदार ने दो युवकों की डंडे से की पिटाई

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर रामपुर के दो बेकसूर युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने कहा कि तुमने लखीमपुर खीरी कांड किया है और इसके बाद उन्होंने होमगार्ड का डंडा लेकर दोनों को बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले एसडीएम ने नोटिस जारी किया है।

2 min read
Google source verification
naib-tehsildar-beat-two-innocent-youths-with-sticks-in-rampur-alleging-the-lakhimpur-incident.jpg

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लखीमपुर खीरी जिले में दो सगी बहनों से दुष्कर्म और हत्या का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जानकारी एकत्र कर रही है। इसी मामले को लेकर दो बेकसूर युवकों को रामपुर में नायब तहसीलदार जमकर पीटा है। युवकों ने अधिकारी के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी है। युवकों का आरोप है कि वे दोनों युवक खसरा खतौनी लेेने तहसील आवास गए थे। जहां नायब तहसीलदार ने कहा कि तुमने लखीमपुर खीरी कांड यानी दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारा है। इसके बाद तहसीलदार ने होमगार्ड का डंडा लेकर दोनों युवकों को बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले के संज्ञान में आते ही एसडीएम ने तहसीलदार को सरकारी आवास खाली के लिए नोटिस जारी किया है।

दरअसल, रामपुर जिले के दढ़ियाल अहतमाली के रहने वाले वसीम अहमद पुत्र खुर्शीद और मारूफ अली पुत्र अफसर अपने खेत की खसरा खतौनी लेने के लिए बादली तहसील के अधिकारियों के आवास पर गए थे। वे लोग वहां लेखपाल अरुण से मिले। लेखपाल से खसरा लेने के बाद जब वे लोग वापस घर लौटने लगे तो मार्ग में पूर्व में तहसील टांडा में तैनात नायब तहसीलदार से मुलाकात हो गई। नायब तहसीलदार ने युवकों से आने का कारण पता किया तो उन्होंने लेखपाल अरुण से खसरा लेने की बात कही।

यह भी पढ़े - लखीमपुर कांड: योगी के बुलडोजर से खौफजदा आरोपियों के परिजन

अचानक ताव में आए नायब तहसीलदार

युवकों का आरोप है कि नायब तहसीलदार अचानक ताव में आ गए और दोनों से कपड़े उतारने के लिए कहने लगे। जब उन्होंने अपने कपड़े नहीं उतारे तो नायब तहसीलदार ने होमगार्ड का डंडा लेकर जमकर पीटा। इसके साथ ही कहने लगे कि तुमने ही लखीमपुर खीरी वाला कांड किया है।

यह भी पढ़े - लोकसभा अध्यक्ष ने 10 साल से मौत से जूझ रहे पिंटू के जीवन में भरे रंग

ट्रांसफर के बाद भी रह रहे हैं तहसील परिसर में

तहसीलदार की पिटाई से एक युवक का मोबाइल भी टूट गया। दोनों युवकों ने अब नायब तहसीलदार के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार का रामपुर स्थानांतरण हो गया है। इसके बाद भी वह तहसील परिसर के सरकारी आवास में रह रहे हैं। उपजिलााधिकारी अभिनीत कुमार ने बताया कि आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।