
Demo pic
यूपी के रामपुर में शादी के तीन घंटे बाद ही गर्भवती दुल्हन की मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रामपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुल्हन के पिता की तहरीर पर ससुर, पति और चचिया ससुर के खिलाफ पहले हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे चचिया ससुर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों का चालान किया गया है। जबकि तीसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दरअसल, दुल्हन राजेश्वरी की अचानक शादी के बाद मौत होने पर पीड़ित पिता सत्यपाल निवासी पजाबा की गदईया थाना केमरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई थी कि फुफेरा भाई रवि गंगवार निवासी गांव गहलुइया थाना मिलक पिछले तीन वर्ष से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस कारण वह 8 माह की गर्भवती है, लेकिन अब वह शादी नहीं करना चाहता। कहता है कि दहेज में 25 लाख रुपये मिलेंगे तो शादी करेगा। पीड़ित पिता बेटी की आपबीती सुनने के बाद बड़े भाई सोमपाल और भतीजे खेमेन्द्र को लेकर रवि के घर जा पहुंचे और मामला निपटाने के लिए दोनों की शादी तय कर दी। रठौंडा के एक मंदिर में गुरुवार को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर सभी घर वापस आ गए।
शादी के तीन घंटे बाद ही मिली हत्या की सूचना
पीड़ित पिता ने बताया कि शादी के महज तीन घंटे बाद ही उन्हें पता चला कि बिना दहेज शादी करने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम पति रवि, ससुर नरेंद्र और चचिया ससुर ने दिया है। बेटी का शव रठौंडा चौराहे पर एक कार में पड़ा है। यह सुनते ही जैसे उनके पैरों तले जमीन ही न रही।
शव को गाड़ी में छोड़, धमकी देकर भागे आरोपी
जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी शव को गाड़ी में छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुूए आरोपी रवि और नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है, जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
Published on:
06 Sept 2022 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
