
CM yogi
रामपुर. रामपुर उपचुनाव (Rampur Byelection) में एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद आजम खान (Azam Khan) आंसू बहा-बहाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं भाजपा (Bhartiya Janta Party) ने भी जीत के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जीत का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जहां 18 अक्टूबर को रामपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा ने आजम खान की धुर-विरोधी पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा (Jayaprada) को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर तक जयाप्रदा भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में लगातार जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद जयाप्रदा आज (बुधवार) शाम रामपुर पहुंचेंगी। यहां पहुंचते ही वह विधानसभा उपचुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। गुरुवार को जयाप्रदा शहर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद गुरुवार शाम वह रामपुर शहर में एक जनसभा करेंगी।
इसके बाद शुक्रवार को जयाप्रदा ज्वालानगर में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भी शिरकत करेंगी। शुक्रवार को ही उनकी रामपुर शहर में कई नुक्कड़ सभाएं होंगी। 19 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वह रामपुर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सभाएं करेंगी। बताया जा रहा है कि मतदान दिवस यानी 21 अक्टूबर तक जयाप्रदा रामपुर में ही रहेंगी और मतदान भी करेंगी। इसकी जानकारी पूर्व सांसद जयाप्रदा के प्रतिनिधि मुस्तफा हुसैन ने दी है।
Published on:
16 Oct 2019 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
