
रामपुर. सपा के कद्दावर नेता आजम खान की भैंस ढूंढने वाली रामपुर पुलिस इस बार कांग्रेस नेता की चोरी हुई घोड़ी को ढूंढने को लेकर सुर्खियों में है। पुलिस के अनुसार, कांंग्रेस नेता की घोड़ी को उसने महज 24 घंटे के भीतर बरामद किया है। हालांकि पुलिस अभी तक घोड़ी चुराने वाले को नहीं पकड़ सकी है।
बता दें कि एडीजी बरेली ने कांग्रेस नेता की घोड़ी चोरी (Mare Theft) होने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि तत्काल घोड़ी की घटना को लेकर जांच पड़ताल कर घोड़ी बरामद कराएं। एडीजी के निर्देश पर रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने एफआईआर दर्ज कर कोतवाली के एक दरोगा विजेंद्र सिंह के साथ एसओजी के दो सिपाहियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कांग्रेस नेता ने उठाए थे सवाल
कांग्रेस नेता नाजिश खान ने बताया कि घोड़ी नगर कोतवाली इलाके के तोपखाना स्थिति तबेले से चोरी हुई है। उन्होंने घोड़ी को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंन ट्विट किया। उन्होंने कहा कि जब रामपुर पुलिस कुत्ते, भैंस और बकरियां बरामद करा सकती है तो उनकी घोड़ी क्यो नहीं। अब सवाल ये था कि सपा सरकार में 24 घंटे के भीतर आजम खान की भैंस ढूंढने वाली रामपुर पुलिस क्या योगी राज में कांग्रेस नेता की घोड़ी बरामद कर सकेगी?
रामपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता
घोड़ी की तलाश में लगाए गए दरोगा विजेंद्र सिंह ने मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर कांग्रेस नेता की घोड़ी बरामद करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि घोड़ी को काशीपुर आंगा गांव से बरामद किया गया है। घोड़ी मिलने पर कांग्रेस नेता नाजिश खान बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि रामपुर पुलिस ने घोड़ी ढूंढकर सजगता का परिचय दिया है। हालांकि घोड़ी किसने चुराई थी, यह पता नहीं लगा है।
Published on:
08 Nov 2021 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
