16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur: इन सपा नेताओं पर लगा कार में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

Highlights Rampur में पांच Samajwadi Party नेताओं पर लगे गंभीर आरोप पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच नगर अध्‍यक्ष ने कहा- वह महिला को नहीं जानते हैं

less than 1 minute read
Google source verification
rampur_.jpg

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) में पांच सपा (Samajwadi Party) नेताओं पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपियों में नगर अध्‍यक्ष आसिम राजा और सभासद का नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है क‍ि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर अध्‍यक्ष आसिम राजा का कहना है क‍ि वह महिला को जानते भी नहीं हैं। उनकी किसी से ऐसी कोई बातचीत भी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:Big News: बसपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई की पत्‍नी के फार्म हाउस के बाहर युवक को मारी गोली

17 अक्‍टूबर की बताई जा रही है घटना

घटना 17 अक्‍टूबर (October) की बताई जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है क‍ि महिला ने तहरीर दे दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, महिला गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह 17 अक्‍टूबर को अपने घर से तोपखाना तक रिक्‍शे में गई थीं। वहां पर जब वह उतरीं तो कुछ लोग आकर उन पर अभद्र टिप्‍प्‍णी करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनको जबरदस्‍ती कार में बैठा लिया। इसके बाद उन्‍होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे कार से उतारकर चले गए।

यह भी पढ़ें: गिफ्ट पैक में हुए धमाके से दो बच्चियां घायल, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा

नगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा पांच आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें नगर अध्‍यक्ष आसिम राजा, सभासद अनवर मसूद, मुराद कलीम, फराज और नवाज हुसैन के नाम हैं।