3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: बसपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई की पत्‍नी के फार्म हाउस के बाहर युवक को मारी गोली

Highlights Kithore Thana के शाहजहापुर कस्बे में स्थित है रिजॉर्ट युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती Munkad Ali के भाई की पत्नी के नाम पर है फार्म हाउस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Oct 2019, 10:42 AM IST

munkad_ali.jpg

मेरठ। किठौर थाने (Kithore Thana) के शाहजहापुर कस्बे में स्थित बसपा (BSP) प्रदेश अध्‍यक्ष मुनकाद अली (Munkad Ali) के भाई की पत्‍नी के रिजॉर्ट के बाहर तालाब पर मछली पकड़ने गए युवक को गोली मार दी गई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस (Meerut Police) ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:Video: Saand Ki Aankh Movie देखने के बाद दादी बोलीं- सफल हो गई जिंदगी

मछली पकड़ने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में बसपा सांसद (BSP MP) मुनकाद अली के भाई साजिद अली की पत्नी के नाम से रुहाना खातून फार्महाउस व रिजॉर्ट है। रिजॉर्ट के निकट बने तालाब में शुक्रवार तड़के शाहजहांपुर निवासी युवक यामीन मछली पकड़ने गया था। आरोप है कि रिजॉर्ट के गेट पर बैठे चौकीदार ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद चौकीदार मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर जेल से रिहा, निकलते ही कहा 'मैं वापस आ गया हूं'- देखें वीडियो

परिजनों ने दी तहरीर

घायल युवक के परिजनों को कस्बा वासियों ने जानकारी दी तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसको लेकर अस्पताल गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों का कहना है कि बसपा नेता उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है क‍ि इस मामले में जांच चल रही है। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिजनों ने तहरीर दे दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश