3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: Saand Ki Aankh Movie देखने के बाद दादी बोलीं- सफल हो गई जिंदगी

Highlights Shooter Dadi पर बनी है फिल्म Saand Ki Aankh 25 अक्‍टूबर 2019 (Friday) को सिनेमाघरों में हुई रिलीज फिल्म Saand Ki Aankh की ओपनिंग रही जबरदस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Oct 2019, 9:50 AM IST

vlcsnap-2019-10-26-09h19m10s289.png

बागपत। उत्‍तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) की शूटर दादियों (Shooter Dadi) पर बनी फिल्म सांड की आंख (Saand Ki Aankh) 25 अक्‍टूबर 2019 (Friday) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बड़ौत (Baraut) के सिनेमाघर में दोनों दादियों ने बैठकर अपने किरदारों पर बनी फिल्म का आनंद लिया। फिल्म को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ रही और पहले ही दिन चारों शो हाउसफुल गए। फिल्म की ओपनिंग इतनी जबरदस्त थी कि दादियों ने कहा कि उनका जीवन सफल हो गया।

यह भी पढ़ें: PersonOfTheWeek: इस 86 साल की दादी के सामने बड़े-बड़े शूटर हो गये फेल, अब जीवन पर बनी फिल्म

एक्‍ट्रेसेज भी थीं उत्‍साहित

फिल्म सांड की आंख (Saand Ki Aankh) शुक्रवार को रिलीज होने की खबर पहले ही सभी जगह फैल चुकी थी। एफएम (FM) और टीवी ऐड से लेकर सोशल मीडिया पर भी इसका जोरदार प्रचार किया जा रहा था। इसको लेकर बागपत ही नहीं बल्कि अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी काफी उत्साहित थीं। फिल्म का प्रीमियर शो बडौत में शाम 5 बजे आईएमयू जी कांप्लेक्स में दिखाया गया। दादी प्रकाशो तोमर (Dadi Prakashi Tomar) और चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar) ने परिवार और प्रशंसकों के बीच बैठकर फिल्म का आनंद लिया।

य‍ह भी पढ़ें: VIDEO: शूटर दादी ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी, बताया जब पति करते थे विरोध तो कैसे करती थी शूटिंग

उत्‍तर प्रदेश में हुई टैक्‍स फ्री

फिल्म को देखकर बाहर निकली शूटर दादियों ने इसे अपने जीवन का सबसे अनमोल तोहफा बताया। उन्‍होंने कहा है कि उनका जीवन सफल हो गया। खुशी से गदगद दोनों ने पहली बार सिनेमा हॉल में बैठकर फिल्म देखी थी। उनके साथ में अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर (Shooter Seema Tomar) के साथ अन्‍य परिजन और बागपत की गणमान्य हस्तियां भी शामिल थीं। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही टैक्स फ्री कर दिया था। सांड की आंख की कहानी महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलने को लेकर है।

यह कहा दर्शक ने

तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट व निधि परमार द्वारा निर्मित फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने शूटर दादियों का किरदार निभाया है। फिल्म की अधिकांश कहानी जोहड़ी गांव में ही पूरी की गई है। इसको लेकर बागपत में महीनों तक शूटिंग चलती रही थी। यहां के लोग बागपत में बनने वाली फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। शुक्रवार को फिल्म देख कर सभी लोग प्रसन्न नजर आये। मूवी देखने आईं डाॅ. अदिति शर्मा का कहना है कि मूवी में ढेर सारा इमोशनल ड्रामा और फन के साथ ही महिलाओं की हिम्मत बढ़ाने वाली सीख है।