3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर जेल से रिहा, निकलते ही कहा ‘मैं वापस आ गया हूं’ देखें वीडियो

Highlights जेल से निकलते ही किया फेसबुक लाइव लाइव में कहा साथियों मैं वापस आ गया हूं दिल्ली में समर्थकों ने किया जाेरदार स्वागत  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Oct 2019, 11:36 PM IST

chandra_chekher.jpg

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर

सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के चीफ चंद्रशेखर (bhim army founder Chandra Shekhar) को जेल से रिहाई मिल गई है। जेल से छूटते ही वह अपने फेसबुक पेज पर लाइव आए और उन्होंने कहा कि मित्रों में वापस आ गया हूं। यह भी कहा कि दोगुनी ताकत से वापस आया हूं, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने इस लाइव में यह भी कहा है कि जेल जाने से नहीं डरते हैं। इसके बाद उनका दिल्ली में जोरदार स्वागत किया गया।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर (Bhim Army founder Chandrashekhar) सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे के रहने वाले हैं और उन्हें पिछले दिनों दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। दिवाली से दाे दिन पहले धनतेरस पर चंद्रशेखर को जेल से रिहाई मिल गई। देर शाम चंद्रशेखर की रिहाई की खबर फैली तो उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए और दिल्ली में ढोल नगाड़ों के साथ चंद्रशेखर का स्वागत किया गया। जय-जय जय-जय, जय भीम के नारे लगा रहे समर्थकों (Bhim Army Workers) ने फूल मालाओं से चंद्रशेखर का स्वागत किया।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली मनाने के लिए चंद्रशेखर दिल्ली से सीधे अपने गांव छुटमलपुर पहुंचेंगे। दिवाली से पहले जमानत मिलने पर भीम आर्मी चीफ के समर्थकों (bhim army sena) में खुशी की लहर है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..