6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब्दुल्ला आजम के 4 दोस्तों पर 25-25 हजार का इनाम, जानें क्यों हुई कार्रवाई

रामपुर में पूर्व विधायक आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के दोस्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब्दुल्ला के चारों दोस्त गैंगस्टर के फरार आरोपी हैं।

2 min read
Google source verification
abdulla_azam_1.jpg

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के 4 दोस्तों पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने 22 फरवरी को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही ये सभी फरार चल रहे हैं।

शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया "अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार और सालिम का पिछले साल जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 16 जुलाई 2022 को सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। 19 सितंबर 2022 को पुलिस ने अनवार और सालिम को जेल भेज दिया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद की थी, जिसे टुकड़े-टुकड़े कर यूनिवर्सिटी परिसर में ही दफनाया गया था।"

यह भी पढ़ें : अशरफ से साठगांठ में जेलर समेत सात निलंबित, दो सिपाही गिरफ्तार

सफाई मशीन बरामद होने के बाद आजम भी हुए नामजद
शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया "सफाई मशीन के टुकड़े बरामद होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के इन दोनों दोस्तों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया। इसमें आजम खां भी नामजद किए गए। इन दोनों मुकदमों को आधार बनाकर शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला के दोस्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया।"

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ देखा वीडियो, सनकी पिता ने मां-बेटी को गोली से उड़ाया

मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हैं चारों आरोपी
इस मुकदमे में अनवार, सालिम के अलावा तालिब और गौतमबुद्धनगर के थाना नालिज पार्क तीन के गांव तुगलपुर निवासी प्रदीप को भी नामजद किया गया। गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस को इन चारों की तलाश थी, लेकिन चारों फरार चल रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि अब्दुल्ला के चारों दोस्तों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।