8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरी दुल्हन का गैंग हुआ गिरफ्तार, रस्मों-रिवाज से करते थे शादी

लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा रामपुर पुलिस ने किया है। इस गैंग में सास, ससुर, साली और दुल्हन है।

less than 1 minute read
Google source verification
kjbvxfkjvk.jpg

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का एक गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लोगों को के जाल में फंसाकर हकीकत में शादी करते थे। समाज में जिस तरह शादी होती है। उस तरह यह भी रस्मों रिवाज के साथ शादी करते थे। इसके बाद ससुराल से नगदी सहित जेवरात लेकर दुल्हन भाग जाती थी।

यह भी पढ़ें: नोएडा में महिला से गैंगरेप, पति, जेठ और नंदोई पर मुकदमा

रामपुर पुलिस ने विवाह कराने के नाम पर लूट करने के मामले में फर्जी दुल्हन समेत 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गैंग का खुलासा किया है।

गैंग लड़की की कराते थे शादी
पुलिस अधीक्षक ने बताया, “यह गैंग एक लड़की की शादी कराते हैं। फिर दूल्हे और उसके परिजनों को ब्लैकमेल करते हैं। इसके बाद दुल्हे का पूरा घर साफ कर देते हैं। इस गैंग ने कई परिवारों से धोखाधड़ी कर लूटपाट की है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर और भी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।”

फर्जी शादी करने के बाद 92 हजार की करी ठगी
“मेरठ जिला के थाना किठोर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी सार्थक शर्मा और उनके साले आकाश स्वामी से उत्तराखंड के जिला रुद्रपुर के झील वाले पार्क में एक लड़की को मिलवाया गया। फिर उसके संग फर्जी शादी की गई। आरोप है कि बाद में 92 हजार की ठगी भी की गई। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। सार्थक शर्मा ने गंज थाने में FIR दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।