26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गवर्नर के माध्यम से फिर राष्ट्रपति को भेजी जाएगी शबनम की दया याचिका

शबनम के वकीलों ने जेल प्रशासन काे दी याचिका गर्वनर के माध्यम से राष्ट्रपति काे जाएगी याचिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Feb 2021, 8:58 PM IST

20210216_203804.jpg

शबनम और उसके प्रेमी की फाइल फाेटो

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रामपुर. सात हत्याओं की दोषी शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी के फंदे से बचाने की कवायद एक बार दोबारा से शुरू होती नजर आ रही है। बीती शाम शबनम के दो वकील रामपुर जिला जेल पहुंचे जिन्होंने अधीक्षक पीडी सलोनिया से मिलकर एक पत्र उनको दिया। पत्र में एक बार फिर दया याचिका की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: अपहरण के बाद चार साल की मासूम से दुष्कर्म

ये पत्र यूपी गवर्नर के माध्यम से राष्ट्रपति की चौखट पर भेजा जाएगा। इस बात की पुष्टि भी जिला जेल रामपुर अधीक्षक पीडी सलोनिया ने की है। शबनम पिछले दो वर्षों से रामपुर की जिला जेल में शबनम बंद है जबकि उसका प्रेमी आगरा जिला जेल में बंद है। सुरक्षा कारणों से शबनम को मुरादाबाद जिला जेल से रामपुर लाया गया था तभी से शबनम यहां रह रही है। जेल अधीक्षक पीडी सालोनिया ने बताया कि शबनम के संबंध में दो वकील आए थे उन्होंने एक पत्र दिया है वह पत्र क्षमा याचिका को लेकर है। बताया कि हम उस पत्र को यूपी गवर्नर के यहां भेज रहे हैं। शबनम का कोई डेथ वारंट हमारे यहां हमको उपलब्ध नहीं हुआ है। इन दिनों शबनम आम महिला बंदियों की तरह रह रही है। जेल मैनुअल के हिसाब से खाना भी खा रही है। उसकी फांसी को लेकर जो चीजें भी चल रही हैं उसके संबंध में हमारे पास फिलहाल अभी कोई जानकारी ना तो कोर्ट के द्वारा हमको मिली है और ना ही कोई पत्र उसके संबंध में हमारे पास आया है महिलाओं की फांसी का मथुरा जेल में प्रबंध है इनके संबंध में जो भी अग्रिम आदेश आएगा वह आपको बता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात

साल 2008 में अमरोहा के बाबनखेड़ी गाँव में अपने प्रेमी को पाने के लिए जिस शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार के सात सदस्यों की हत्या की थी उसे जिला कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति के यहां से भी शबनम सलीम की दया याचिका खारिज हो चुकी है। बाबजूद एक बार फिर कवायद की गई गई शबनम और उसके आशिक सलीम को फांसी के फंदे से बचाने की। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि शबनम सलीम की दया याचिका पर सुनवाई होगी या फिर शबनम सलीम को फांसी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: लूटे गए गए ट्रक के साथ पांच लुटेरे गिरफ़्तार

जिला जेल रामपुर से कभी भी दूसरी जेल जा सकती है। शबनम शबनम की फांसी को लेकर जैसे ही जेल प्रशासन को कोई आदेश आएगा तत्काल शबनम को रामपुर की जेल से मथुरा जेल या आसपास के जिले की जेल में उसे ले जाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग