9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election Results Live 2024: रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह ने लहराया परचम, 88 हजार वोट से भाजपा के घनश्याम लोधी को हराया

Rampur News: रामपुर में सपा के प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी ने जीत का परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने 88 हजार 96 वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को हराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
SP Mohibullah hoisted the flag in Rampur

UP Election Results Live 2024

UP Election Results Live 2024: रामपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 17 लाख मतदाता हैं। जिले में 55.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में 9 लाख 66 हजार 384 मतदाताओं ने मतदान किया था। साल 2022 में हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में घनश्याम सिंह लोधी ने 42,192 वोटों से जीत हासिल की थी।

उन्हें कुल 3,67,397 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 3,25,205 वोट मिले थे। अब सपा प्रत्याशी ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को मात दी है। मोहिब्बुल्लाह नदवी ने शुरू से ही हर राउंड में बढ़त बनाकर रखी। किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊपर नहीं आ सके।

यह भी पढ़ें:नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद जीते, 1.50 लाख वोटों से भाजपा के ओमकार को हराया

बसपा प्रत्याशी जीशान खान को 79533, माइनोरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी अरशद वारसी 2918, निर्दलीय महमूद प्राचा को 2750, शिव प्रसाद को 1465 वोट मिले हैं। वहीं मतदाताओं ने नोटा को भी जमकर वोट दिए। नोटा को 5642 वोट मिले।

सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने इस मौके पर कहा कि 1952 के बाद मौलाना अबुल कलाम के बाद किसी मस्जिद से आने वाले शख्स को जनता ने प्यार दिया है और भरोसा जताया है। वह जनता की आवाज पूरी मजबूती से संसद में उठाएंगे।