24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम के गढ़ में गरजे योगी के मंत्री, जया प्रदा पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता को दी यह चेतावनी

आजम खान के गढ़ में सुरेश राणा का हमला जया प्रदा पर टिप्पणी करने वाले को दी चेतावनी यूपी में 80 सीटें जीतने का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Mar 2019, 11:46 AM IST

rampur

आजम के गढ़ में गरजे योगी के मंत्री, जया प्रदा पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता को दी यह चेतावनी

रामपुर । रामपुर में आजम खान और जया प्रदा के बीच जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में बीजेपी की ओर से नेता और कार्यकर्ता जनता को लुभाने में जुट गए हैं। जहां शुक्रवार को योगी सरकार के मंत्री सुरेश राणा ने आजम खान के गढ़ में हुंकार भरी। इस दौरान सुरेश राणा ने गठबंधन समेत तमाम दलों पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें : मोदी को वोट देने से किया मना तो शख्स ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

सुरेश राणा ने आजम खान पर निशाना साधते हुए चोरी हुई भैंस का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में भैंसे चोरी हुई तो बिजनौर के थाने की पुलिस ने उनकी भैंसों के लिए आलआउट लगा दिया, ताकि उनकी भैंस को कोई मच्छर ना काट ले, लेकिन जिले के तामम किसान अपने घर से खेतों पर इस लिए नहीं जा रहे थे कि कहीं उनका कोई अपहरण न कर ले। उन्होंने कहा कि आप खाते यहां हैं, सोते यहां हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद करने वालों का साथ देते हैं। उनको जवाब देना हैं और यह देश की जनता ने ठान लिया है। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें : रामपुर आने से पहले जया प्रदा ने कहा, इसका अंत करने आ रही हूं मैं

इसके साथ ही सुरेश राणा ने कहा कि कुछ नेता जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वाले लोगों के साथ हैं। इस दौरान उन्होेंने जयाप्रदा पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता को भी चेकावनी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो संस्कार हैं, जहां पिता को भी नही बख्शा जाए वह पार्टी समाजवादी है। जिन्होंने समाजवादी पार्टी को सींचा आज उनके बारे में क्या बोला जाता है। जैसे उनके नेता बोलते हैं वैसे फिरोज खान बोलते हैं। यूपी में योगी सरकार है महिलाओं पर तिप्पड़ी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही होगी। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली में आने का दावा किया।

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2019: वर्षों बाद बन रहे ये अद्भुत योग, देवी को प्रसन्न करने पर मिलेगा वरदान

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग