23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया प्रदा के नाम से बने फर्जी ट्व‍िटर अकाउंट से हुआ विवादित ट्वीट

- जया प्रदा के नाम से बने ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट - चौकीदार जया प्रदा के नाम से बने ट्वटिर हैंडल ने किया खंडन - 31 मार्च यानी रविवार को रामपुर पहुंचेंगी फिल्‍म अभिनेत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Mar 2019, 4:46 PM IST

jaya prada

रामपुर आने से पहले जया प्रदा ने कहा, इसका अंत करने आ रही हूं मैं

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट वीआईपी बन गई है। पूरे देश की निगाहें इस लोकसभा क्षेत्र पर लगी हुई हैं। यहां से समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्‍गज नेता व पूर्व मंत्री आजम खान गठबंधन की तरफ से मैदान में हैं। उनके ऐलान के बाद भाजपा ने इस सीट से फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा को उम्‍मीदवार घोषित कर दिया। उसके बाद तो रामपुर सीट काफी खास हो गई। कांग्रेस की तरफ से यहां से संजय कपूर को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें:जया प्रदा ने रामपुर पहुंचने से पहले ही जताया जान का खतरा, मिली वाई प्लस सुरक्षा

फर्जी अकाउंट से हुआ ट्वीट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जया प्रदा के नाम से बने एक फर्जी ट्व‍िटर अकाउंट से ट्वीट कर उनके विरोधियों पर निशाना साधा गया है। उसमें लिखा है, मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ रामपुर में एक दानव का अंत करने आ रही हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जया प्रदा ने ऐसे किसी ट्वीट से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें:आजम खान के करीबी सपा नेता ने जया प्रदा को लेकर की यह शर्मनाक टिप्‍पणी- देखें वीडियो

आधिकारिक अकाउंट नहीं है जया प्रदा का

वहीं, चौकीदार जया प्रदा के नाम से बने एक ट्व‍िटर हैंडल से भी इसका खंडन किया गया है। ट्व‍िटर हैंडल पर किए गए ट्वीट के अनुसार, जया प्रदा के नाम पर यह फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उसे बाद में बदल दिया गया। हालांकि, चौकीदार जया प्रदा के नाम से बना ट्व‍िटर हैंडल भी आधिकारिक नहीं है। हैंडल पर जानकारी दी गई है कि इसे जया जी फैन क्‍लब के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: इस वजह से जया प्रदा और आजम खान में शुरू हुई थी दुश्‍मनी

31 मार्च को आएंगी रामपुर

वहीं, फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा 31 मार्च यानी रविवार को रामपुर पहुंचेंगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुज सक्‍सेना ने बताया कि जया प्रदा 31 मार्च को 1 बजे रामपुर आएंगी। रामपुर पहुंचने का उनका जोरदार स्‍वागत किया जाएगा। उत्‍सव पैलेस में उनका सम्‍मान भी किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल को वह रठौंडा मंदिर जाएंगी। बताया जा रहा है क‍ि वह 3 अप्रैल को नामांकन करेंगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: आजम खान बोले, यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो...

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग